परिणीति चोपड़ा ने कहा मैं यात्रा की शौकीन हूं

By Shobhna Jain | Posted on 13th Sep 2017 | मनोरंजन
altimg

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (वीएनआई)| बॉलीवुड की नटखट अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह हर दो महीने में एक नए देश की यात्रा करती हैं। 

परिणीति ने बताया, सच कहूं तो मैं यात्रा की शौकीन हूं। मैं बहुत घूमती हूं और हर साल 4 से 5 देशों में घूमने जाती हूं। मैं हर दो महीने में एक नए देश की यात्रा पर जाती हूं। यात्रा करना मेरे लिए बहुत जरूरी है। परिणीति को ऑस्ट्रेलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'फ्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया' (एफओए) पैनल में पहली भारतीय महिला एम्बेसेडर के रूप में नियुक्त किया गया है। परिणीति फिलहाल क्वींसलैंड और उत्तरी क्षेत्र के राज्यों में अपनी छुट्टियों का मजा ले रहीं हैं । 

परिणीति ने ब्रिस्बेन की अपनी यात्रा के पहले दिन की शुरुआत लोन पाइन कोआला अभयारण्य जाकर की। परिणीति ने साउथबैंक पार्कलैंड से अपनी यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने रास्ते में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। इसके साथ ही परिणीति अल्केमी रेस्तरां और बार भी पहुंची। अभिनय की बात करें तो, परिणीति 'गोलमाल अगेन' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तब्बू, नील नीतिन मुकेश और श्रेयस तलपडे जैसे सितारे मौजूद हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india