स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन

By Shobhna Jain | Posted on 6th Feb 2022 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 06 फरवरी, (वीएनआई) हिंदी सिनेमा मशहूर गायिका और स्वर कोकिला के नाम सी विख्यात भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वहीं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित दुनियाभर से उनके फैंस ट्वीट कर अपना दुख जता रह हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लता मंगेशकर वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। डॉक्टर ने आज सुबह 8:12 बजे उनके निधन की पुष्टि की। गौरतलब है लता मंगेशकर को पिछले महीने ही 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

वर्ष1949 में उन्होंने लगातार चार फिल्मों 'बरसात', 'दुलारी', 'महल' और 'अंदाज' में अपनी गायिकी से हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान स्थापित कर ली। उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गए हैं। जिस वजह से 1991 में ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। वर्ष 2001 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न सम्मानित किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
रौशनी

Posted on 24th Oct 2016

Today in history
Posted on 18th Jan 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india