दीपिका-रणवीर एक-दूसरे के हुए, शादी की पहली तस्वीर जारी

By Shobhna Jain | Posted on 15th Nov 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 15 नवंबर, (वीएनआई) बॉलीवुड की दो खूबसूरत जोड़ी अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज शादी के बंधन में बंध गए। 

इटली के लेक कोमो में दीपिका-रणवीर ने सादे अंदाज में शादी की और इस शादी को साल 2018 की सबसे बड़ी शादी बना दिया। सिंधी और कोंकणी रस्मों से शादी कर दोनों आज पति-पत्नी बन गए हैं। इस शादी समारोह को बेहद निजी रखा गया। रीति रिवाजों से शादी पूरी होने के बाद रणवीर सिंह ने पहली ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार की शादी की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही दीपिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की मिनटों में लाखों लोगों ने इस फोटों को लाइक किया। हजारों लोगों ने इस फौरन कमेंट करके उन्हें बधाई दी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

वर्तमान पल
Posted on 14th Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india