मराठी फिल्मो की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रेमा किरण का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 61 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By Shobhna Jain | Posted on 1st May 2022 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 01 मई (वीएनआई) : मराठी फिल्मों की शानदार अभिनेत्री प्रेमा किरण ने आज मुंबई में  इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रविवार की सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से प्रेमा किरण का निधन हो गया। प्रेमा ने 61 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रेमा किरण के अचानक हुए निधन की खबर से मराठी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है और गहरे सदमे में है। बता दें प्रेमा शानदार अदकारा होने के साथ-साथ  एक सफल प्रोड्यूसर भी थी।  

गौरतलब है,  प्रेमा ने मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी एक्टिंग की है। उन्होंने 80-90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया है। जिनमे  धूम धड़क, पागलपन, अर्जुन देवा, कुंकू जाले वारी और लग्नची वरात लंदनच्य घरत जैसी फिल्मे शामिल हैं। बता दें दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रेमा की जोड़ी काफी मशहूर थी, और दर्शकों ने भी इस जोड़ी को खूब प्यार भी दिया था। उनकी फिल्मो के गाने आज भी बहुत लोकप्रिय है।  

अपनी शानदार एक्टिंग से लोगो का दिल जीतने वाली प्रेमा किरण कुछ फिल्मों की प्रोड्यूसर भी रही है। जिसे दर्शको में खूब पसंद भी किया था। उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्मों में 1989 में आई  उत्वाला नवारा और थरकप जैसी फिल्मे शामिल है। प्रेमा ने मराठी फिल्मो के साथ साथ कई अन्य भाषा की फिल्मो जैसे  गुजराती, भोजपुरी, अवधी और बंजारा भाषाओं की फिल्मों में भी अपना अभिनय दिखाया हैं। उनके निधन की खबर से मराठी इंडस्ट्री में  शोक की लहर है, और लोग अपना दुख जाहिर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india