मुंबई, 09 जुलाई, (वीएनआई) टीवी की दुनिया में अपने अंदाज़ से लोगो को खूब हँसाने वाले डॉ. हाथी का आज सुबह ही कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। वह कॉमिडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से प्रसिद्ध कलाकार डॉ. हंसराज हाथी के नाम से मशहूर थे। उनका असली नाम कवि कुमार आजाद है।वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
शो ने निर्माता असित कुमार मोदी ने बताया, 'उन्होंने आज सुबह फोन किया और बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं और वह शूट पर नहीं आ सकते और बाद में हमें खबर मिली कि उनका निधन हो गया। हम सभी इस खबर को सुनकर सन्न हैं।' मुंबई के वोकार्ड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि तबीयत ज्यादा खराब की शिकायत के बाद उन्हें वोकार्ड हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था।
कवि कुमार ' तारक मेहता' के अलावा 'मेला' (2000) और 'फंटुश (2003) जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म मेला और फंटूश सहित कई फिल्मों में भी काम किया था। उनका वजन करीब 200 किलो के आसपास था और हेन्थ से जुड़ी समस्याओं के चलते कई बार वह हॉस्पिटलाइज हो चुके हैं।
No comments found. Be a first comment here!