दिल्ली घराना के संगीतकार उस्ताद इकबाल अहमद खान का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 18th Dec 2020 | मनोरंजन
altimg
नई दिल्ली, 18 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली घराना के शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद अहमद इकबाल खान का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के एक सदस्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके निधन का कारण कार्डिक अरेस्ट है। उन्होंने  गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनके दामाद इमरान खान ने कहा, 'वह सुबह की नमाज के समय अचानक गिर गए थे, तो हम उन्हें दरियागंज के अस्पताल लेकर गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया था।'
 
गौरतलब है दिल्ली घराने के संरक्षक उस्ताद इकबाल अहमद खान को भारतीय शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं में उनके बहुमुखी गायन के लिए जाना जाता था। जिसमें ठुमरी, दादरा के अलावा भजन और गजल भी शामिल हैं। उस्ताद अहमद खान को उनकी कला के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। जिसमें प्रियदर्शिनी अवॉर्ड (2001) और राजीव रतन सद्भावना सम्मान (2003) शामिल है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 1st Jun 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india