बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jul 2020 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 03 जुलाई, (वीएनआई) बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते 71 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसर सरोज खान पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। 20 जून को ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार देर रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। आज मुंबई के मलाड कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा । 

बॉलीवुड जगत सरोज खान के निधन से दुखी है। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया। सरोज खान ने 2000 से अधिक बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ किया। वो 4 दशक से अधिक समय से बॉलीवुड में काम कर चुकीं हैं। साल 1974 में उन्होंने बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर इंट्री की। उन्हें उनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आराम
Posted on 16th Jan 2016
Thought of the Day
Posted on 28th Mar 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india