बॉलीवुड के सितारे युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर हुए भावुक

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jun 2019 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 10 जून, (वीएनआई) भारतीय क्रिकेट टीम के लम्बे समय तक दमदार ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह ने आज सन्यास का ऐलान किया। उनके के सन्यास की खबर के बाद बॉलीवुड जगत ने सोशल मीडिया के जरिए अपने भावुक सन्देश दिए। 

युवराज के दोस्त और अभिनेता अंगद बेदी ने एक साथ तीन ट्वीट कर लिखा, यह काफी कठिन निर्णय है। अपने आंसू रोकना मुश्किल है। आपने जिंदगी में बड़े उतार-चढ़ाव देखे। आपको मैंने बहुत करीब से देखा है और आप हमेशा एक क्रिकेटर व दोस्त के रूप में मेरे फेवरिट रहेंगे। आपको खुशहाल जिंदगी मिले।' 

अंगद ने फोटो पोस्ट के साथ अन्य ट्वीट में लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए आपने जो किया उसके लिए धन्यवाद। आप सच्चे चैंपियन हैं जिन्होंने हमेशा शिष्टाचार दिखाया। आपने मैदान में कई यादें बनाईं जिन्हें हम भारतीय फैन हमेशा याद रखेंगे। अब समय आ गया है। अंत में युवराज की जर्सी की तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा, 'सभी यादों और खेल के प्रति हमेशा एक शानदार राजदूत के रूप में सामने आने के लिए बहुत शुक्रिया युवराज सिंह'।

अनुपम खेर ने लिखा, प्यारे युवराज सिंह आपने दुनियाभर में करोड़ों भारतीय लोगों को प्रेरणा दी है, न सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर बल्कि ऐसे शख्स के रूप में जिसका जिंदगी के प्रति रवैया हमेशा जीतने वाला रहा है। आप जैसे लोग कभी रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी मजबूती और हिम्मत की प्रशंसा करते रहेंगे'। 

रवीना टंडन ने लिखा, 'डियर युवराज सिंह... दिल तोड़ देने वाला लेकिन हिम्मत वाला निर्णय। आपने हमेशा सबका अपनी शानदार पारियों से मनोरंजन किया। आपने भारत को सम्मानित किया। आप इस मिट्टी के सच्चे बेटे हैं। 6 छक्के, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप, हमारे दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।' 

वरुण धवन ने लिखा, 'शुक्रिया युवराज सिंह उन सभी यादों के लिए और खेल के प्रति हमेशा एक शानदार राजदूत के रूप में खुद को पेश करने के लिए'।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india