बिरहा सम्राट हीरालाल यादव का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 12th May 2019 | मनोरंजन
altimg

नई दिल्ली, 12 मई, (वीएनआई) जानेमाने भोजपुरी लोकगायक पद्मश्री से सम्मानित हीरालाल यादव का आज 93 वर्ष की आयु में वाराणसी में निधन हो गया। 

हीरालाल यादव ने आज सुबह तकरीबन 10 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, पिछले कई महीनों से वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं हीरालाल यादव की पत्नी श्रीमती श्यामा देवी हैं जिनकी उम्र 86 वर्ष है और वह भी काफी समय से बीमार हैं। वहीं दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीरा लाल यादव को फोन करके उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया था। 

गौरतलब है हीरालाल काफी लोकप्रिय भोजपुरी गायक थे, उन्हें बिरहा सम्राट कहा जाता था। वह मुख्य रूप से लोकगीत बिरहा गाते थे। बिरहा दो प्रेमियों के बिछड़ने का गीत होता है, जिसे स्थानीय विधा में गाया जाता है, जोकि लोगों में काफी लोकप्रिय है। हीरालाल यादव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 2015 में हीरा लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार ने संगीत के क्षेत्र में हीरालाल यादव के योगदान की वजह से यश भारती सम्मान से नवाजा था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india