अजय देवगन बनेंगे 'चाणक्य'

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jul 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 11 जुलाई, (वीएनआई) बॉलीवुड निर्माता नीरज पांडे की अगली फील में अजय देवगन नज़र आएंगे। गौरतलब है कि नीरज पांडे 'चाणक्य' नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और अजय इसमें लीड रोल निभाएंगे। 

अजय देवगन ने आज ट्विटर के ज़रिए जानकारी देते हुए लिखा, 'नीरज पांडे की अगली फिल्म में चाणक्य का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।' 

यह फिल्म आचार्य चाणक्य के ऊपर आधारित होगी। चाणक्य भारत के एक महान विद्वान रहे और उनकी बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थीं। इस फिल्म की बाकी डीटेल्स आना अभी बाकी है। अजय देवगन 'चाणक्य' के अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसमें अजय और रणवीर का एक स्पेशल ऐक्शन सीक्वंस भी होगा।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

एकता
Posted on 10th Jan 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india