प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत बनीं

By Shobhna Jain | Posted on 13th Dec 2016 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 13 दिसंबर (वीएनआई)| बॉलीवुड से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को यूनीसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत चुना गया हैं। उनका कहना है कि वह इससे बेहद खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रही हैं। इससे पहले वह यूनीसेफ की राष्ट्रीय सद्भावना दूत रह चुकी हैं। प्रियंका ने आज ट्वीट कर कहा, "विश्वास नहीं होता कि 10 साल हो गए! अब सभी बच्चों के लिए इस अद्भुत संगठन के साथ वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में सेवा का अवसर। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।" पूर्व विश्व सुंदरी रह चुकी प्रियंका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म 'बेवॉच' से शुरुआत की है। उन्होंने सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम पर फुटबाल स्टार डेविड बेकहम और अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन के साथ अपनी फोटो साझा की। प्रियंका ने बैकहम और ब्राउन का यूनिसेफ वैश्विक परिवार से परिचय के लिए धन्यवाद किया। प्रियंका ने शानदार मेजबानी के लिए ब्राउन की प्रशंसा की और 'गोल्डेन ग्लोब्स नॉड फॉर एवरी चाइल्ड' के लिए बधाई भी दिया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india