बॉलीवुड हस्तियों ने फादर्स डे पर पिता को दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jun 2017 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 18 जून (वीएनआई)| फादर्स डे पर बॉलीवुड हस्तियों ने आज अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए बधाई दी। अभिनेता रोनित रॉय ने माता-पिता दोनों की भूमिका निभाने वाली एकल माताओं को बधाई दी, जबकि सरोद वादक अमजद अली खान ने अपने पिता के साथ बिताए पल की श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की। अमजद अली - उन्होंने मुझे नहीं बताया कि कैसे जीना है, वह जीते थे और मैं उन्हें यह करते हुए देखता था। फादर्स डे का जश्न। अनुष्का शर्मा - यह दुनिया और अधिक अच्छी हो जाएगी अगर आपके जैसे पुरुष दुनिया में और होंगे। मेरे जीवन में आपकी ताकत और अच्छाई का शुक्रिया। आथिया शेट्टी - मेरी सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी को फादर्स डे की शुभकामनाएं। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं, जितना जता नहीं सकती। मेरे पागलपन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रिया। फराह खान - सुपरहीरो के पास सुपरहीरो के परिधान नहीं। इन्हें केवल पिता कहा जाता है। शीरीश कुंदर को शुक्रिया। सोनाली बेंद्रे - पति को एक पिता के रूप में विकसित होते देखना एक विशेष अनुभूति है। रोनित रॉय - मैं सभी पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं देता हूं। खासकर उन माताओं को जो पिता की भी भूमिका अदा करती हैं। अयान अली बंगश - एक पिता के गुण को लक्ष्य, सपनों और आकांक्षाओं में देखा जा सकता है, जो वह केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए संजोता है। इमरान हाशमी - कुछ लोग सुपरहीरो वाले परिधान नहीं पहनते, लेकिन वे सुपरहीरो होते हैं। फरहान अख्तर - फादर्स डे की शुभकामनाएं। विद्या बालन - इस फादर्स डे पर मैं प्रार्थना करती हूं कि हर लड़की को मेरे पिता के जैसा पिता मिले। आपका धन्यवाद अप्पा। बोमन ईरानी - मेरी मां को फादर्स डे की शुभकामनाएं। एक महान नारी, जिन्होंने दोनों भूमिकाएं समान रूप से निभाई।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 3rd Sep 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india