नहीं रहे -'तारक मेहता का उलटा चश्मा' के लेखक तारक मेहता

By Shobhna Jain | Posted on 1st Mar 2017 | देश
altimg
अहमदाबाद, 1 मार्च (वीएनआई)दर्शको को गुदगुदाने वाले टेलीविजन धारावाहिक 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' के लेखक और लोकप्रिय गुजराती नाटककार तारक मेहता का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तारक मेहता के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की। साथ ही अंगदान के संकेत भी दिए। लेखक के रिश्तेदार डॉक्टर अतुल भट्ट ने कहा, वह अब नहीं रहे। तारक मेहता को हास्य धारावाहिक 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' के लिए जाना जाता है और इसी से प्रेरित हिन्दी धारावारिक 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' आज भी दर्शकों को गुदगुदा रहा है। उन्होंने छह लोकप्रिय गुजराती नाटक भी लिखे। 26 दिसंबर, 1929 को जन्मे मेहता को वर्ष 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 18th Jan 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india