पंडित भीमसेन जोशी के जन्मदिन पर

By Shobhna Jain | Posted on 4th Feb 2018 | मनोरंजन
altimg

नयी  दिल्ली 4/2/2018(सुनील कुमार -वीएनआई)

  

 

 

पंडित भीमसेन जोशी का  जन्म- 4 फ़रवरी, 1922, को  कर्नाटक मं  हुआ ; मृत्यु- 24 जनवरी, 2011,को  पुणे, महाराष्ट्रमें हुई वे  किराना घराने के महत्त्वपूर्ण शास्त्रीय गायक थे। उन्होंने 19 साल की उम्र से गायन शुरू किया था और वे सात दशकों तक शास्त्रीय गायन करते रहे। भीमसेन जोशी ने कर्नाटक को गौरवान्वित किया है।  उनकी योग्यता का आधार उनकी महान् संगीत साधना है। देश-विदेश में लोकप्रिय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान् गायकों में उनकी गिनती होती थी। अपने एकल गायन से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में नए युग का सूत्रपात करने वाले पंडित भीमसेन जोशी कला और संस्कृति की दुनिया के चुनिंदा व्यक्तियों  में से थे थे, जिन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। 'किराना घराने' के भीमसेन गुरुराज जोशी ने गायकी के अपने विभिन्न तरीकों से एक अद्भुत गायन की रचना की। भारत  रत्न  सम्मान  को उन्होंने भारतीय  संगीत का सम्मान  बताया !

 

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
हौसला

Posted on 31st Mar 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india