किशोर कुमार के जन्मदिन पर

By Shobhna Jain | Posted on 4th Aug 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 4 अगुस्त (सुनील कुमार/वीएनआई) किशोर कुमार (जन्म: 4 अगस्त, 1929 खंडवा मध्यप्रदेश निधन: 13 अक्टूबर, 1987) भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वर्ष के बाद से मध्यप्रदेश सरकार ने "किशोर कुमार पुरस्कार"(एक नया पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए चालु कर दिया था।

 सुपर स्टार  राजेश खन्ना के करियर को उन्होंने अपनी  आवाज से  नयी ऊंचाइयां  दी ,कौन  भूल सकता  है  उनके गाये  फिल्म आराधना ,कटी पतंग ,हाथी  मेरे  साथी ,आपकी कसम ,रोटी ,दुश्मन  के गाने इसी तरह अमिताभ के लिए भी उन्होंने फिल्म डॉन ,लावारिस ,मुक्क्दर का सिकंदर ,सिलसिला  आदि के लिए  हिट  गीत  दिए ,एक  ज़माना  था की वो हर  हीरो  की आवाज  बन गए  थे ! उनकी  बनाई  फ़िल्में  दूर  गगन  की छांव  में ,चलती  का नाम  गाड़ी आदि दर्शकों  ने बहुत पसंद की ,इन फिल्मों  में  उन्होंने अभिनय भी  किया था ! इसके  अलावा उन्होंने बहुत  सी  फिल्मों  में  अभिनय किया.    


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india