प्रियंका चोपड़ा को राल्फ लॉरेन ने मेट गाला गाउन का स्केच भेंट किया

By Shobhna Jain | Posted on 18th May 2017 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 18 मई, (वीएनआई)। अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड कि देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को ब्रांड राल्फ लॉरेन ने उस ट्रेंच कोट का असली स्केच भेंट किया है, जो उन्होंने मेट गाला फैशन समारोह में पहना था। प्रियंका ने आज इंस्टाग्राम पर स्केच साझा किया और उसके साथ कैप्शन में लिखा, "राल्फ लॉरेन किम्बैल, एंड्रियास और आरएल टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद। असली स्केच एक शानदार यादगार है। प्रियंका ने एक नोट की तस्वीर भी साझा की, जिसमें लिखा था, डियर प्रियंका, मेट गाला में राल्फ लॉरेन को इतनी खूबसूरती से पेश करने के लिए धन्यवाद। आपको अतिथि के रूप में पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में मेट गाला 2017 में एक खाकी रंग का ट्रेंच कोट गाउन पहना था। प्रियंका ने मेट गाला में पहनने के लिए कस्टमाइज्ड राल्फ लॉरेन गाउन पहना था, जहां दीपिका पादुकोण टॉमी हिलफिगर के परिधान में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 12th Dec 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india