बल बाहुबली का

By Shobhna Jain | Posted on 12th May 2017 | मनोरंजन
altimg
सुनील कुमार ,वी एन आई ,नयी दिल्ली 12-05-2017 कहा जाता है कि वो टीम जिसके पास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं , नहीं जीतती ,बल्कि वो खिलाडी जिनके साथ सर्वश्रेष्ठ टीम होती है वही जीतते हैं ,ये बात फिल्म बाहुबली पर खरी उतरती है बाहुबली 2: द कंक्लुज़न, बाहुबली: द बिगनिंग फ़िल्म का दूसरा भाग है। यह एक ऐतिहासिक फिक्शन फ़िल्म है। इस फ़िल्म को हिन्दी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में बनाया गया है। इसका निर्देशन एस॰एस॰ राजामौली ने किया है। यह 8 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी। लेकिन इसके निर्माण में देरी के कारण यह समय और आगे बढ़ा दिया गया। शुरू में, दोनों भागों को संयुक्त रूप से 250 करोड़ ( 2.5 अरब) के बजट पर तैयार किया गया]हालांकि बाद में दूसरे भाग का बजट बढ़ा दिया गया। इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही 500 करोड़ (5 अरब) का बिजनेस का रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म को 28 अप्रैल 2017 को दुनिया भर में प्रदर्शित किया गया।] बाहुबली 2 4K हाई-डेफिनिशन में रिलीज़ होने वाली पहली तेलुगु फिल्म है। फ़िल्म की रिलीज की तारीख से पहले 200 स्क्रीन के करीब 4K प्रोजेक्टर्स को अपग्रेड किया गया। बाहुबली 2 पूरी दुनिया में पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 3 दिनों में सभी भाषाओं में 500 करोड़ ( 5 बिलियन) से अधिक कमाई की है। यह पहले सप्ताह में 128 करोड़ रूपए से ज्यादा कमाई वाली पहली हिंदी फिल्म है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ख़ामोशी
Posted on 19th Mar 2017
MEMORIES OF R. K. studio
Posted on 6th May 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india