सदाबहार अभिनेत्री रेखा आज हुईं 61 साल की

By Shobhna Jain | Posted on 10th Oct 2015 | मनोरंजन
altimg
पटना 10 अक्टूबर (वीएनआई) सदाबहार अभिनेत्री रेखा आज 61 साल की हो गई हैं, वे हिन्दी फिल्म जगत की शान हैं और उनके चेहरे की चमक आज भी अन्य अभिनेत्रियों की शान को फीका कर देती है। अपने हिस्से आए हर किरदार को दमदार बनाने वाली रेखा के आंचल में कई बड़े पुरस्कार आए, वह पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित हैं और राज्यसभा की सांसद भी है. उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'शमिताभ' में देखा गया था। रहस्यमयी रेखा जैसी खूबसूरती पाना आज भी कई अभिनेत्रियों की हसरत है। बॉलीवुड के सितारों ने सदाबहार अभिनेत्री को ट्विटर पर बधाई दी है, जहां कुछ ने उन्हें 'चिरयुवा' बताया वहीं कुछ ने उन्हें 'प्रेरणादायक' कहा। बॉलीवुड सितारों के ट्वीट : ऐश्वर्य आर. धनुष : वाह इतने सारे जन्मदिन। चिरयुवा, खूबसूरत रेखा को जन्मदिन मुबारक हो। ऋषि कपूर : रेखा रानी बड़ी सयानी। जन्मदिन की बधाई हो। भगवान आपको बहुत-सी खुशियां दें। बहुत-सारा प्यार। शबाना आजमी : प्रिय रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी चमक बरकरार रहे। बहुत सारा प्यार। सोनाली कुलकर्णी : सदाबहार और प्रेरणदायक रेखा को जन्मदिन की बधाई। बहुत-बहुत मुबारक हो। यामी गौतम : बॉलीवुड की खूबसूरत दिग्गज रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राखी सावंत : हैप्पी बर्थडे रेखा जी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Apr 2025
Today in History
Posted on 29th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

bank
Thought of the Day

Posted on 1st Apr 2025

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india