कर्नाटक में 21 अप्रैल तक सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन

By Shobhna Jain | Posted on 20th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 अप्रैल, (वीएनआई) देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बीते रविवार को नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में 21 अप्रैल मध्य रात्री तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। 

गौरतलब है कि राज्य सरकार 21 अप्रैल के बाद लॉकडाउन से छूट देने पर विचार कर सकती है। वहीँ आज प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमे इस मसले पर चर्चा की जा सकती है। गौरतलब है केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया था कि 20 अप्रैल से कुछ सेवाओं में छूट दी जाएगी, लेकिन कर्नाटक की सरकार ने लॉकडाउन को 21 अप्रैल तक सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th Aug 2023
Today in history
Posted on 17th Apr 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india