बॉलीवुड ने फ्रांस हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jul 2016 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 15 जुलाई (वीएनआई)| बॉलीवुड के अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर और प्रीती जिंटा जैसे कलाकारों ने फ्रांस के नीस शहर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। गौरतलब है फ्रांस के नीस शहर में बासटील डे के जश्न के दौरान गुरुवार रात को एक शख्स ट्रक को भीड़ में ले जा घुसा, जिससे 84 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक घायल हो गए। वहीं बॉलीवुड के कलाकारों ने ट्वीटर के जरिये इस हमले की निंदा करते हुए दुःख व्यक्त किया। अक्षय कुमार- आंख खुलते नीस हमले की खबर सुनना दुखदायी। दिल तोड़ देने वाली बात। मैं पिछले साल वहां था। अच्छे लोग और अच्छी जगह। पीड़ितों के परिजनों के लिए प्रार्थना। प्रीती जिंटा - इस घटना के पीड़ितों और इससे प्रभावित लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। विश्व में शांति की प्रार्थना करें। अब कहीं भी रहना सुरक्षित नहीं है। अपनी आंखें और नाक खुले रखें। अगर कुछ भी देखें या सुनें तो कृपया रिपोर्ट करें। मधुर भंडारकर- नीस हमले के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं और सांत्वना इस हमले से प्रभावित पीड़ितों और परिवारों के साथ हैं। सोनू निगम - आज की सुबह अच्छी नहीं रही। बिपाशा बसु - सभी पीड़ितों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। एक और दहला देने वाला आतंकवादी हमला। रितेश देशमुख - इस पागलपन का अंत कब होगा। नीस हमला। प्रार्थनाएं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 6th Dec 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india