भारतीय रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर होंगे रोहित जैन

By VNI India | Posted on 2nd May 2026 | अर्थव्यवस्था
भारतीय रिजर्व बैं

नई दिल्ली, 2 मई,  (वीएनआई) केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक में एक बड़ी नियुक्ति करते हुए रोहित जैन को अगले 3 साल के लिए डिप्टी गवर्नर चुना है। वह 3 मई से अपना कार्यभार संभालेंगे। जोकि रबी शंकर की जगह लेंगे।

गौतलब है कि रोहित पहले से ही आरबीआई में बड़े पद पर थे। वह दिसंबर 2020 से बैंक के 'कार्यकारी निदेशक' के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके पास बैंकिंग और मैनेजमेंट का करीब 30 साल का लंबा अनुभव है। उन्होंने बैंक की बारीकियों को जमीन से समझा है। जब वह कार्यकारी निदेशक थे, तब उन्होंने रिस्क मैनेजमेंट और बैंक की कमियों को पकड़ने वाले अहम विभागों को संभाला था। अब वह विदेशी मुद्रा और पेमेंट सिस्टम जैसे बड़े फैसले लेंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 20th Jul 2026
Today in History
Posted on 20th Jul 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

human
Today in History

Posted on 19th Aug 2025

rider
Today in History

Posted on 27th Jun 2026

Today in History
Posted on 27th Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 20th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india