प्रधानमंत्री मोदी को जैन समाज ने धर्म चक्रवर्ती का सम्मान दिया

By VNI India | Posted on 29th Jun 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 29 जून (वीएनआई) नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जैन समाज की तरफ से 'धर्म चक्रवर्ती'  की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। गौरतलब है 'धर्म चक्रवर्ती' उपाधि का अर्थ है- धर्म के चक्र को चलाने वाला महान मार्गदर्शक। यह उपाधि जैन परंपरा में उस व्यक्ति को दी जाती है जो अहिंसा, सत्य और नैतिक मूल्यों का वैश्विक प्रचार-प्रसार करता है।


प्रख्यात जैन मुनि आचार्य विद्यानंद महाराज की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय श्रद्धांजलि अभियान के उद्घाटन के साथ हुई। इस अभियान के तहत देशभर में सांस्कृतिक प्रदर्शनी, शैक्षिक अभियान, विद्वत गोष्ठियां और अंतरधार्मिक संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे जैन दर्शन और भारत की आध्यात्मिक विरासत को व्यापक पहचान मिलेगी। आचार्य विद्यानंद महाराज जैन धर्म के उन विचारशील मुनियों में से एक थे जिन्होंने प्राकृत भाषा, जैन दर्शन और भारतीय तात्त्विक चिंतन पर 50 से अधिक ग्रंथों की रचना की। उनके नेतृत्व में कई प्राचीन जैन मंदिरों का पुनरुद्धार हुआ और पारंपरिक शिक्षा को प्रोत्साहन मिला। उन्होंने अहिंसा, संयम और आत्मकल्याण जैसे मूल्यों को केवल प्रवचन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सामाजिक सुधार और वैचारिक जागरण का माध्यम बनाया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 17th Nov 2026
Today in History
Posted on 17th Nov 2026
Thought of the Day
Posted on 16th Nov 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

stas
Thought of the Day

Posted on 28th Jun 2025

teacher
Today in History

Posted on 5th Sep 2025

mukh
Today in History

Posted on 30th May 2026

Thought of the Day
Posted on 9th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 4th Nov 2025
Today in History
Posted on 28th Apr 2026
Today in History-22 July
Posted on 22nd Jul 2026
Thought of the Day
Posted on 10th Jun 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india