प्रधानमंत्री मोदी लाओस रवाना

By Shobhna Jain | Posted on 7th Sep 2016 | VNI स्पेशल
altimg
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (वीएनआई)| 14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाओस की राजधानी वियनतियाने के लिए रवाना हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर जानकरी दी, प्रधानमंत्री नई दिल्ली से लाओस के लिए रवाना। कई द्विपक्षीय, बहुपक्षीय बैठकें होनी हैं। प्रधानमंत्री मोदी लाओस में आज भारत-दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जबकि गुरुवार को वह पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ आज दोपहर द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे से पहले बीते मंगलवार को कहा था कि दक्षिण-पूर्व एशिया भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मोदी ने फेसबुक पेज पर लिखा, आसियान हमारी 'एक्ट ईस्ट' नीति का प्रमुख भागीदार है, जो हमारे पूर्वोत्तर क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। भारत-दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ के शिखर सम्मेलन में 10 दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों- इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम तथा थाईलैंड के नेता हिस्सा लेंगे। वहीं, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 10 एशियाई राष्ट्रों के नेता हिस्सा लेंगे, जिनमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और रूस शामिल हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 30th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india