राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 15 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप निकली, सुबह का न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, राजधानी में अगले सप्ताह बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। अधिकारी के मुताबिक, "अगले सप्ताह 19 जून से 22 जून तक बारिश हो सकती है। 18 जून (रविवार) को भी हल्की बारिश की संभावना है।' मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
today in history

Posted on 15th Jun 2020

Quote of the Day:
Posted on 1st Dec 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india