आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी ऋषभ पंत ने

By VNI India | Posted on 29th May 2026 | खेल
आईपीएल

नई दिल्ली, 29 मई, (वीएनआई) आईपीएल 2026 का सफर समाप्त होने को है और इसी बीच लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तांनी छोड़ने का फैसला लिया है। 

आईपीएल फ्रेंचाइजी ने आज एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने पंत के कप्तानी छोड़ने के अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। टीम ने अपने आधिकारिक बयान में कहा: लखनऊ सुपर जाइंट्स औपचारिक रूप से यह घोषणा करना चाहता है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी के साथ अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का अनुरोध किया था। फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है 2026 का सत्र लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही, जिसके बाद पंत ने खुद को लीडरशिप की भूमिका से अलग करने का फैसला किया। माना जा रहा है कि वह अपने खेल और बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी के इस भारी-भरकम दबाव से मुक्त होना चाहते थे।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

omkar
Today in History

Posted on 24th Jun 2026

asha
Today in History

Posted on 13th Jul 2026

Today in History
Posted on 3rd May 2026
Thought of the Day
Posted on 2nd Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 10th Jul 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india