पहले दिन केएल राहुल और शुभमन के शतक से भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

By VNI India | Posted on 6th Jun 2026 | खेल
भारत

चंडीगढ़, 6 जून, (वीएनआई) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 368/3 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। केएल राहुल और कप्तान शुभमन ने शतक जड़ा।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शुरुआत अच्छी की, पहले सत्र के खेल में यशस्वी जायसवाल सिर्फ 24 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने केएल राहुल का बखूबी साथ निभाया। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी हुई। केएल राहुल ने अपने टेस्ट जीवन का 12वां शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की, उनके बाद कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी सैकड़ा देखने को मिला। सुदर्शन ने तेजी से बल्लेबाज़ी करते हुए 104 गेंदों में ही 81 रन बनाये, हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। इसके बादकेएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को आगे बढाया। राहुल अपना शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 11 चौकों की मदद से 165 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान गिल ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए ऋषभ पंत के साथ मिलकर उन्होंने टीम को 300 का आंकड़ा पार करा दिया। गिल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक जड़ा है। गिल और पंत ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। इसी बीच ऋषभ पंत भी पीछे नहीं रहने वाले थे। उन्होंने ने भी अफगानों पर दबाव बनाते हुए 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक गिल 103 और पंत 50 रन बनाकर दोनों नाबाद रहे। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। अफगानिस्तान के लिए सलीम सैफी ने 2 विकेट अपने नाम किए।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

tourr
Today in History

Posted on 27th Sep 2025

pen
Thought of the Day

Posted on 7th Aug 2026

reel
Thought of the Day

Posted on 30th Mar 2026

Today in History
Posted on 19th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 30th Jun 2025
Today in History
Posted on 11th Apr 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india