नई दिल्ली, 29 सिंतबर, (वीएनआई) जापान में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की नीरू ढांडा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। वहीं इस प्रतियोगिता में भारत का यह 5वां गोल्ड मेडल है।
नीरू ने फाइनल में शानदार शुरुआत की। क्वालिफिकेशन में उन्होंने 118 अंक हासिल किए और कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं। उनका 118 का स्कोर एशियन गेम्स का नया क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड भी बना। नीरू ढांडा से पहले किसी भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट शूटर ने एशियाई खेलों के व्यक्तिगत इवेंट में पदक नहीं जीता था। भारत के लिए पुरुष ट्रैप में रंधीर सिंह ने 1978 के एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता था। इसके बाद रॉनजन सोढ़ी ने 2010 में पुरुषों के डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
इससे पहले टीम स्पर्धा में नीरू ने आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ महिला ट्रैप टीम इवेंट में रजत जीता था। भारत का कुल स्कोर 328 रहा, जबकि चीन ने 346 के साथ स्वर्ण जीता।
No comments found. Be a first comment here!