दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया बैटिंग कोच, सौरव गांगुली के साथ करेंगे काम

By VNI India | Posted on 13th Oct 2026 | खेल
युवराज सिंह

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर, (वीएनआई) भारत को दो दो क्रिकेट विश्वकप जिताने वाले दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह अब आईपीएल में नई पारी खेलते नजर आएंगे। आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2027 सीजन के लिए असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

दिल्ली कैपिटल्स में युवराज की नियुक्ति के साथ उनकी और सौरव गांगुली की जोड़ी फिर देखने को मिलेगी। टीम ने पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली को हाल ही में हेड कोच नियुक्त किया गया है। यह युवराज के करियर की पहली औपचारिक कोचिंग जिम्मेदारी होगी। इससे पहले वह अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा भारतीय खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ना युवराज के लिए पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी जैसा है। वह 2015 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन से पहले हुई नीलामी में दिल्ली ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय युवराज IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। वहीं युवराज ने इस नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ उनका पुराना संबंध है और वह एक बार फिर 'दादा' के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 13th Nov 2026
Thought of the Day
Posted on 12th Nov 2026
Today in History
Posted on 12th Nov 2026
Today in History
Posted on 9th Nov 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

rights
Today in History

Posted on 10th Mar 2026

jai
Today in History

Posted on 11th Oct 2026

climb
Thought of the Day

Posted on 23rd May 2025

Thought of the Day
Posted on 23rd Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 8th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 26th Aug 2025
Thought of the Day
Posted on 1st Oct 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india