खेल के गलियारे से

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jun 2016 | खेल
altimg
नई दिल्ली, 08 जून, (विश्वास/वीएनआई) 1. भारतीय एकदिवसीय और टी-20 कप्तान धोनी ने टीम के नए कोच की तलाश के बीच कहा कि कोच को हमारी संस्कृति की समझ होनी चाहिए। गौरतलब है ज़िम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम का कोच चुना जायेगा। 2. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ज़िम्बाब्वे दौरे पर रवाना होने से पहले कल कहा जिम्बाब्वे की टीम चुनौती पेश कर सकती है। हमारे लिए सही बल्लेबाजी क्रम चुनौती रहेगा। वहीँ कप्तानी के बारे में उन्होंने का कहा इस बारे में बोर्ड को फैसला करना है। 3. भारतीय अंपायर एस रवि आईसीसी एलीट पैनल में बने रहेंगे, उन्होंने 11 टेस्ट, 26 एकदिवसीय और 18 t-20 मैचों में अंपायरिंग की है। 4. त्रिकोणीय सीरीज में कल खेले गए मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 47 रन से हराया। 5. भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने कहा रियो ओलिंपिक में उनकी और रोहन बोपन्ना की जोड़ी भारत को पदक दिलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगी। 6. एशिया क्वालीफायर में भारतीय फुटबॉल टीम ने कल खेले गए मुक़ाबले में लाओस को 6-1 से हराया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 19th Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india