यतिराज स्वर्ण के करीब पहुंचकर हारे, रजत से करना पड़ा संतोष

By Shobhna Jain | Posted on 5th Sep 2021 | खेल
altimg

टोक्यो, 05 सितम्बर, (वीएनआई) टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक में नोएडा के डीएम सुहास यतिराज आज खेले गए बैडमिंटन के मुक़ाबले में स्वर्ण पदक के करीब आकर हार गए, लेकिन उन्होंने भारत के लिए रजत पदक जीत लिया। उनको 

पुरुष सिंगल्स के एसएल4 इवेंट के फाइनल मुकाबले में फ्रांस के शीर्ष वरीयता प्राप्त लुकास मजूर से यतिराज को 21-15, 17-21, 15-21 से हार मिली है। हालाँकि यतिराज ने पहला सेट जीतकर स्वर्ण पदक के लिए  बेहतरीन आगाज किया था, लेकिन वह बाद के दो सेट में हार गए। गौरतलब है अधिकारी होने के कारण यतिराज इस पैरालंपिक में पहले ही काफी लोकप्रियता बटोर चुके हैं। उनको अब गोल्ड का भी पक्का दावेदार माना जा रहा था। वहीं पैरालंपिक में भारत का यह 18वां पदक है। अब तक भारत को कुल 4 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य मिल चुके हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 29th Aug 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india