विश्व चैंपियनशिप में पहलवान बजरंग को मिला रजत पदक

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Oct 2018 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर, (वीएनआई) विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में हार गए हैं। 

पुरुषों के 65 किलोग्राम वेट कैटागरी के फाइनल में बजरंग पूनिया को  जापान के ताकुटो ओटुगुरो ने 16-9 के अंतर हरा दिया। यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका दूसरा पदक है और यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। बजरंग हार जाने के बाद भी रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। इससे पहले वह 2013 में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। गौरतलब है सुशील कुमार एक मात्र भारतीय हैं जिन्होंने विश्व चैंपियशिप में गोल्ड मेडल जीता है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 18th Mar 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india