नई दिल्ली, 16 अगस्त, (वीएनआई) भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को आखिरकार इस साल राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दो वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उनका सपना पूरा हो रहा है।
गौरतलब है पुनिया पिछले साल अपना नाम खेल रत्न के लिए नहीं आने के बाद नाराजगी जताई थी और उस समय के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मुलाकात कर निराशा जाहिर की थी। वहीं इस मामले एक सूत्र ने कहा कि बजरंग को कुश्ती के क्षेत्र में लगातार अच्छा करने के लिए इस साल अवॉर्ड दिया जाएगा। जबकि भारतीय कुश्ती महासंघने इस अवॉर्ड के लिए बजरंग पुनिया के साथ ही महिला पहलवान विनेश फोगाट के नामों की सिफारिश की थी।
पुनिया ने कहा कि मेरे पास इस पुरस्कार के लिए उपलब्धियां थीं। मैंने हमेशा कहा है कि पुरस्कार सबसे योग्य लोगों को मिलना चाहिए। गौरतलब है पुनिया ने हाल ही में तबिलिसी ग्रां प्री में गोल्ड मेडल पदक अपने नाम किया था। वहीं उन्होंने पिछले साल जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
No comments found. Be a first comment here!