तेजस्विनी ने राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) में भारत की झोली में डाला 15वां स्वर्ण पदक

By Shobhna Jain | Posted on 13th Apr 2018 | खेल
altimg

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (वीएनआई)| 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन आज भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 15वां स्वर्ण पदक डाला है। 

तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 के फाइनल में पहला स्थान हासिल कर सोने पर कब्जा जमाया और इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भा बनाया। इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य बेटी अंजुम मोदगिल ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। 

तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता। स्कॉटलैंड की सियोनेड मिकतोश को 444.6 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
ख़ामोशी

Posted on 19th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india