साल का टी-20 और एकदिवसीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार सूजी बेट्स ने जीता

By Shobhna Jain | Posted on 14th Dec 2016 | खेल
altimg
दुबई, 14 दिसम्बर (वीएनआई)| आईसीसी पुरस्कारों में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स ने आज साल की सबसे अच्छी टी-20 और एकदिवसीय खिलाड़ी का पुरस्कार जीत लिया। यह दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। आईसीसी ने 14 सितम्बर, 2015 से 20 सितम्बर, 2016 के बीच के रिकार्ड को ध्यान में रखते हुए इस पुरस्कार के लिए बेट्स का चयन किया है। बेट्स ने इस दौरान आठ एकदिवसीय मैचों में 472 रन बनाए और आठ विकेट भी हासिल किए। टी-20 में बेट्स ने इस दौरान कुल 429 रन बनाए। वहीं बेट्स ने इसे शानदार उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि वह दोनों पुरस्कार जीतकर थोड़ा हतप्रभ हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अज्ञात

Posted on 28th Aug 2015

altimg
Today in history

Posted on 30th Apr 2021

Today in history
Posted on 8th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india