नई दिल्ली, 18 जुलाई, (वीएनआई) जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में भारत के ग्रीको रोमन पहलवान साजन ने 77 किग्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, इसकी बदौलत भारत ने पहले दिन चार पदक अपने नाम किए। भारत ने एक स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।
आज खेल रहे पांच भारतीयों में से चार ने पदक प्राप्त किए, जबकि मंजीत ने चोट के कारण हटने का फैसला किया। गौरतलब है कि साजन ने भारत के लिए स्वर्ण पदक से खाता खोला जबकि विजय (55 किग्रा) और आर्यन पवार (130 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किए। कुमार सुनील ने 87 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
वहीं साजन ने ईरान के शयान हुसैन अफीफी को 3-0 से हराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पिछले साल उन्होंने जूनियर विश्व कप में कांस्य जीता था। इस सफलता के बाद साजन ने कहा कि मैं स्वर्ण पदक जीतकर खुश हूं। मैंने पिछले साल दो कांस्य जीते थे। जूनियर एशिया और जूनियर विश्व में। यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण है। मेरे कोच की रणनीति कारगर रही।'
No comments found. Be a first comment here!