एटीपी फाइनल्स में फेडरर ने शॉक को हराया

By Shobhna Jain | Posted on 13th Nov 2017 | खेल
altimg

लंदन, 13 नवंबर (वीएनआई)| एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट में छह बार के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने यहां ओ2 एरेना में विश्व के 18वें वरीयता प्राप्त जैक शॉक को हराते हुए विजयी आगाज किया। दूसरे वरीय फेडरर को शॉक को हराने में एक घंटा 31 मिनट लगे। 

फेडरर ने अमेरिकी खिलाड़ी को 6-4, 7-6 (4) से हराया। फेडरर का एटीपी फाइनल्स में जीत-हार का आंकड़ा 53-12 हो गया है। वह साल 2002 में पहली बार क्वालीफाई किए थे। उस साल यह टूर्नामेंट शंघाई में खेला गया था।

एक अन्य मैच में जर्मनी के एजेक्सजेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6-4, 3-6, 6-4 से परास्त किया। अंतिम सेट में 1-3 से पीछे रहने के बाद भी ज्वेरेव ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 1st Nov 2022

जीवन गणित
Posted on 29th Mar 2016
Today in history
Posted on 23rd Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india