रजत शर्मा डीडीसीए के नए अध्यक्ष चुने गए

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Jul 2018 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 02 जुलाई, (वीएनआई), डीडीसीए के नए अध्यक्ष के रूप में इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा निर्वाचित हुए हैं। जबकि राकेश कुमार बंसल को उपाध्यक्ष चुना गया है। 

रजत शर्मा ने डीडीसीए का अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनपर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वो सभी के साथ मिलकर एक पारदर्शी व्यवस्था के तहत काम करेंगे।

डीडीसीए का चुनाव 27 से 30 जून को हुआ था जिसके परिणाम आज घोषित किए गए। रजत शर्मा के पक्ष में 54.40 फीसदी मत पड़े। राकेश कुमार बंसल को 48.87 फीसदी मत मिले। रजत शर्मा का कार्यकाल तीन साल का होगा। चार दिनों तक चली चुनावी प्रक्रिया में 72 फीसदी मतदान हुए थे। कुल 2791 डीडीसीए सदस्यों ने इस चुनावी प्रक्रिया में अपना मत दिया। बताया जा रहा है कि अबकी बार के चुनाव में मतदान के दौरान कोई हंगामा नहीं हुआ।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 23rd Apr 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india