सेमीफाइनल में हारीं पीवी सिंधु, ओलिंपिक में भारत की एक और उम्मीद टूटी

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jul 2021 | खेल
altimg

टोक्यो, 31 जुलाई, (वीएनआई) टोक्यो में खेले जा रहे खेलो के महाकुम्भ टोक्यो ओलिंपिक में भारत की पदको की बड़ी उम्मीद पीवी सिंधु महिला बैडमिंटन के एकल मुक़ाबले में आज खेले गए सेमीफाइनल में ताई जू यिंग से हार गई है। इसी के साथ करोड़ों भारतीयों का स्वर्ण पदक का सपना टूट गया है। 

आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु को विश्व की नंबर वन खिलाड़ी ताई जू यिंग से 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा है। यिंग ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं अब इस ओलिंपिक में पीवी सिंधु भारत के लिए कांस्य पदक पर अपना आखिरी दम दिखाएगी। वह चीन की ही जिंग हाआओ के खिलाफ भिड़ेंगी। जबकि यिंग ने पहली बार ओलंपिक पदक पक्का किया है। अब वह स्वर्ण पदक के लिए चेन यू फेई के सामने होंगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

- अज्ञात
Posted on 17th Oct 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india