पैरालिंपिक में प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण, मनोज सरकार को मिला कांस्य

By Shobhna Jain | Posted on 4th Sep 2021 | खेल
altimg

टोक्यो, 04 सितम्बर, (वीएनआई) टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलो में भारतीय खिलाड़ियों के लगातार जारी शानदार प्रदर्शन के बीच आज भारत के प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया और मनोज सरकार को कांस्य पदक मिला। 

टोक्यो पैरालिंपिक के पुरुष सिंगल बैडमिंटन SL3 इवेंट में  33 वर्षीय विश्व नंबर 1 पैरा शटलर प्रमोद ने ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 45 मिनट में 21-14, 21-17 से हराकर खेलों में पैरा बैडमिंटन की शुरुआत में भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रमोद प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही स्वर्ण पदक के दावेदार थे। यह पैरालंपिक में बैडमिंटन का भी डेब्यू था। जबकि मनोज सरकार ने जापान के डाइसुके फुजिहारा को सीधे मुक़ाबले में  22-20, 21-13 में हराकर कांस्य पदक जीता।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india