प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 29th Aug 2022 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 29 जुलाई, (वीएनआई) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यनचंद को उनकी जयंती पर आज प्रधानमंत्री मोदी ने  श्रद्धांजलि दी है। मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हाल के कुछ वर्षों में खेलों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कामना की कि यह देश भर में लोकप्रियता हासिल करता रहे। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर लोग कुछ समय निकालकर अपना मनपसंद खेल खेल रहे हैं। साथ ही खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से दुरुस्त रखने के लिए खेल खेलने की आदत डालने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस माध्यम से सभी लोग मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

गौरतलब है तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ओलंपिक के 1928, 1932 और 1936 में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 185 प्रदर्शनों में भारत के लिए 570 गोल किए। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अर्थशास्त्र

Posted on 18th Dec 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india