दिल्ली के निसार ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में 100 मीटर में मारी बाजी

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Feb 2018 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 2 फरवरी (वीएनआई)| खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में दिल्ली के निसार अहमद सबसे तेज धावक बने। 

निसार ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 100 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। निसार ने 10.76 सेकेंड में यह दूरी नापी। कर्नाटक के वीए शशिकांत ने 10.90 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि हरियाणा के गोविंद ने 10.95 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली को आज एक और स्वर्ण मिला और यह ऊंची कूद में शाहनवाज खान ने हासिल किया। शाहनवाज ने 2.01 मीटर के साथ पहला स्थान पाया। इस स्पर्धा में हरियाणा के मंदीप नैन ने 1.98 मीटर के साथ रजत जीता जबकि झारखंड के सूरज कुमार ने 1.90 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 6th Oct 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india