मोहम्मद मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गए

By Shobhna Jain | Posted on 1st Oct 2018 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर, (वीएनआई) हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में आज मोहम्मद मुश्ताक अहमद को चुना गया है। वह राजिंदर सिंह की जगह लेंगे। 

गौरतलब है कि हॉकी इंडिया की 8वीं सलाना बैठक औरआज हुए चुनाव के बाद यह फैसला हुआ। वहीं, मणिपुर हॉकी के ग्यानेंद्रो निनगोमबैम सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जबकि हॉकी जम्मू और कश्मीर और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह वाइस प्रेसिडेंट होंगे।'हॉकी बिहार' से संबंध रखने वाले मोहम्मद मुश्ताक इससे पहले हॉकी इंडिया में महासचिव का पद संभाल चुके हैं। वहीं अध्यक्ष पद से विदाई ले रहे राजिंदर सिंह को नया महासचिव चुना गया है। जबकि  असम के तपन कुमार दास को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुना गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
smiling budhdha

Posted on 18th May 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india