राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jul 2022 | खेल
altimg

बर्मिंघम, 30 जुलाई, (वीएनआई) बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दूसरे दिन आज वेटलिफ्टिंग में महिला वर्ग में भारत की मीराबाई चानू ने भारत को इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाकर भारत को तिहरी ख़ुशी दी। इससे पहले संकेत महादेव ने रजत पदक फिर गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक दिलाकर भारत को दोहरी ख़ुशी दी। 

महिलाओ की वेटलिफ्टिंग में भारत की मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम में 201 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी मीराबाई चानू ने गोल्डकोस्ट में हुए 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीता था, वहीं उन्होंने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। 

गौरतलब है इससे पहले आज खेले गए मुक़ाबले में पहले पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने रजत पदक जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला। इसके आलावा 61 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के गुरुराजा पुजारी ने 269 किलोग्राम भार उठाकर वेटलिफ्टिंग में ही देश को दूसरा पदक कांस्य दिलाया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 7th Mar 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india