रायडू और आश्विन ने नॉटिंघम में लिखी जीत की कहानी

By Shobhna Jain | Posted on 11th Mar 2015 | खेल
altimg
नॉटिंघम: (वीएनआई बूयरो) भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने शानदार गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी के दम पर इंग्लैंड को 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढत बनाई। इससे पहले भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाज़ी की लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम में घायल रोहित शर्मा की जगह रायडू को शामिल किया गया। इंग्लैंड के कप्तान कुक और एलेक्स हेल एक बार फिर इंग्लैंड को मजबूत शुरुवात देते हुए पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी निभाई। पहले पॉवरप्ले 10 ओवर में दोनों ने 48/0 रन बनाये। भारत के पार्ट टाइम गेंदबाजो रैना और रायडू ने भारत को शुरुवाती सफलता दिलाई। पहले बढती साझेदारी को सुरेश रैना ने मैच के 18 वे ओवर में हेल्स को 42 विकेट के पीछे धोनी के हाथो कैच करवाया फिर रायडू ने कुक को 44 के योग पर स्टंप करवाकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उसके बाद कोई भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अन्तराल पर विकेट लेकर 150 रन के भीतर इंग्लैंड के 6 विकेट पवेलियन पहुंचा दिए। रूट 2, मॉर्गन 10, इयान बेल 28, स्टोक्स 2 रन। दूसरे पॉवरप्ले में इंग्लैंड ने 12/1 रन बटोरे। हालाँकि बटलर और वोक्स ने 7 वे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी जरुर निभाई, लेकिन शमी ने वोक्स 15 रन पर अपना शिकार बनाया। इंग्लैंड के लिए जोयस बटलर ने तेज़ी रन बटोरते हुए इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुँचाया मगर मैच के 48 वे ओवर में आश्विन ने बटलर की 42 पर गिल्लियाँ उड़ा कर इंग्लैंड की उम्मीदे खत्म की। अंत में ट्रेडवेल ने भी 30 रन की जोरदार पारी खेली मगर भुवनेश्वर ने कैच लेकर चलता किया। और अंत में इंग्लैंड की पूरी पारी निर्धारित ओवर में 227 रन पर सिमट गई और भारत को जीत को 228 रन का लक्ष्य दिया। भारत के लिए आश्विन 3/39 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम की शुरुवात धीमी रही और धवन और रहाणे ने सिर्फ 35 रन की साझेदारी निभाई और भारत ने पहले पॉवरप्ले तक 42/1 रन बनाये। शिखर धवन फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 16 रन बना कर वोक्स का शिकार हो गए। उसके बाद दूसरे विराट कोहली और रहाणे ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई, लेकिन रहाणे फिर से बड़े स्कोर से चूके 45 पर फ़िन का शिकार बने। विराट कोहली ने ट्रेडवेल को छक्का लगा कर अपने चिरपरिचित अंदाज़ में लौटे जरुर मगर वो भी 40 तक पहुँच के स्टोक्स को विकेट दे बैठे। तीसरे विकेट के लिए रायडू और कोहली के बीच 35 रन की साझेदारी हुई। फिर रायडू और रैना की जोड़ी ने भारतीय पारी को संभाला और दूसरे पॉवर प्ले में दोनों ने 34/0 रन बटोरे। इसी बीच रायडू ने 63 गेंद में पांच चौके की मदद से अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। रायडू और रैना ने चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़ कर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। रैना 42 के योग पर ट्रेडवेल का शिकार बने। अंत में रायडू 64* और जडेजा 12 ने 43 ओवर में 228/4 रन बनाकर भारत को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए वोक्स, ट्रेडवेल, वोक्स, फ़िन को 1-1 विकेट मिला। तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले आश्विन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया! भारतीय टीम ने नॉटिंघम में तीसरा एकदिवसीय मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढत हासिल की। अब सीरीज का चौथा मैच बर्मिंघम में भारतीय समयनुसार दोपहर तीन बजे खेला जायेगा।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

- अज्ञात
Posted on 2nd Sep 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india