भारत की संजना ने एशियन यूथ और जूनियर वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Aug 2023 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 03 अगस्त, (वीएनआई) एशियन यूथ और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के छठे दिन महिला वर्ग में 76 किलोग्राम भारवर्ग की स्पर्धा में भारत की संजना ने रजत पदक जीता। 

76 किलोग्राम यूथ महिला वर्ग में पहले स्थान पर उज्बेकिस्तान की फैज़ुल्लाएवा रहीं। दूसरे स्थान पर भारत की संजना ने भी जगह बनाई। सभी इवेंट्स में भारत की यह पहली वेटलिफ्टर थीं। वहीं 76 किलोग्राम महिला जूनियर वर्ग में कोरिया की पार्क सुमिन टॉप पर थीं।

महिला वर्ग के 71 किलोग्राम भार वर्ग में थाईलैंड की वोंगसिंग ने कुल 212 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। दूसरे स्थान पर इरान की करीमी लाया थीं और तीसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान की फेजुलेवा रहीं। वहीं 71 किलोग्राम के जूनियर महिला वर्ग में पहला स्थान फिलिपिन्स की सारनो वेनेसा ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर थाईलैंड की विंगसिंग थीं और नम्बर तीन पर उज्बेकिस्तान की कोमिलेवा थीं। जबकि 89 किलोग्राम यूथ में ईरान के गोलिजादेह फरहद ने पहला स्थान बनाया। दूसरे स्थान पर ईरान के सुलेमान और तीसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान के रुस्तम्बेकोव थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india