भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2017 | खेल
altimg
इपोह (मलेशिया), 30 अप्रैल (वीएनआई)| सुल्तान अजलान शाह कप में डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर मंदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने आज खेले गए मैच अपने दूसरे राउंड रोबिन लीग मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। भारतीय टीम का पहला मैच शनिवार को ब्रीटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ रहा था। दोनों टीमों के बीच मैच की शुरुआत रोमांचक रही। टीम के कप्तान और गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पहले क्वार्टर में प्रतिद्वंद्वी टीम के दो गोल विफल किए। इसके बाद दूसरे हाफ में आगे बढ़ते हुए 24वें मिनट में मंदीप ने गोल दागकर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद ही 27वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल कर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके साथ ही दूसरे क्वार्टर का समापन हुआ। तीसरे क्वार्टर में जहां न्यूजीलैंड ने गोल दागने की भरसक कोशिश की, वहीं भारत ने भी अपनी ओर से पूरा दम लगाया। हालांकि, इस क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। चौथे क्वार्टर की शुरुआत के बाद दूसरे मिनट में ही हरमनप्रीत (47वें मिनट) ने गोल कर भारत को न्यूजीलैंड पर 3-0 विजयी बढ़त दिला दी। भारतीय टीम के अनुभवी हॉकी खिलाड़ी एस.वी सुनील के करियर का यह 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

today in history
Posted on 6th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आमदनी खर्च
Posted on 28th Feb 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india