गांगुली ने कहा धोनी ने जो हासिल किया है, उसे पाने में पंत को 15 साल लगेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 6th Dec 2019 | खेल
altimg

कोलकाता, 06 दिसंबर, (वीएनआई) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में जो कुछ हासिल किया है, उसे पाने में पंत को 15 साल लगेंगे

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली के कहा खराब दौर में पंत को ‘धोनी-धोनी’ जैसे नारे भी सुनाई देंगे लेकिन उन्हें इन्हें नजरअंदाज करना होगा। गांगुली ने कहा, दबाव और चुनौतियां पंत के लिए अच्छी हैं। उन्हें इससे सीखने को मिलेगा। गांगुली ने पंत का साथ देते कहा है कि वह आलोचनाओं से सीखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्हें धोनी-धोनी नारा सुनने दीजिए क्योंकि इस तरह के दबाव से ही वह अपने लिए रास्ता निकालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट को धोनी के योगदान के लिए धन्यवाद करना चाहिए। गांगुली ने यह भी कहा कि धोनी ने जो हासिल किया है, उसे पाने में पंत को 15 साल लग जाएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india