आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

By Shobhna Jain | Posted on 6th May 2021 | राजनीति
altimg
लखनऊ, 06 मई, (वीएनआई) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की देश में जारी दूसरी लहर के बीच राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का आज सुबह कोरोना के कारण 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी यूपी में शोक की लहर है। वहीं कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण से जूझ रहे चौधरी अजित सिंह तबीयत मंगलवार की रात अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अजित सिंह के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था, जिसकी वजह से उनकी हालत नाजुक थी। उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
 
गौरतलब है अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी, 1939 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। अजित सिंह ने अपनी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से ग्रहण की थी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे है चौधरी अजित सिंह और वह पूर्व केंद्रीय मंत्री भी थे। चौधरी अजित सिंह बागपत से सात बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। वहीं चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी। अब उनके बेटे जयंत चौधरी पार्टी में उपाध्यक्ष के रूप में सक्रीय रूप से जुड़े हुए है जो अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे है। 
 

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 29th Aug 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india