पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने खेल को कहा अलविदा

By VNI India | Posted on 24th Oct 2024 | खेल
रानी रामपाल

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर, (वीएनआई) पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने आज  संन्यास का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही उनके 16 साल के करियर का अंत हो गया। 

29 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल हरियाणा के एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखती है, उन्होंने 2021 के टोक्यो ओलंपिक खेलों में महिला टीम को अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिलाते हुए चौथे स्थान पर पहुँचाया था।

गौरतला है उन्होंने 2008 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया और भारत के लिए 254 मैचों में 205 गोल किए। उन्हें 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया और उसी वर्ष देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india