फर्राटा धाविका दुती चंद ने 200 मीटर रेस में रजत पदक जीता

By Shobhna Jain | Posted on 29th Aug 2018 | खेल
altimg

जकार्ता, 29 अगस्त, (वीएनआई) 18वें एशियाई खेलो में 11वें दिन भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद ने महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता है। यह एशियाई खेल 2018 में दुती का दूसरा रजत पदक है। 

दुती चंद ने 23.20 सेकंड में 200 मीटर की दौड़ पूरी की। पहले स्थान पर बहरीन की इडिडियॉन्ग ओडियॉन्ग ने 22.96 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। चीन की योंग ली वी ने 23.27 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 52 हो गई है। भारत ने 9 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Music director Shankar
Posted on 26th Apr 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india